Reserved words in Java in Hindi

Last Updated on March 17, 2022 by RAJENDRAPRASAD

Reserved words in Java in Hindi – Hello दोस्तों rajhindime.in में आपका स्वागत है |

दोस्तों, पिछले पोस्ट Java in Hindi – में आपने Java Language,  उसके Features, Applications तथा Editions के बारे में जानकारी प्राप्त की | आज के इस पोस्ट Reserved words in Java in Hindi में – आप Java के reserved words के बारे में विस्तार में जानेंगे |

दोस्तों, क्या आप जानते है, हर language  में, जरुरी नहीं की Java language में ही, यद्यपि किसी भी सामान्य बोले जानेवाली language अथवा कोई भी programming language  में कुछ न कुछ reserve words होते हैं, जो किसी न किसी meaning अथवा functionality को व्यक्त अर्थात represent करते हैं |

उदहारण के लिए, हिंदी language को ही ले लीजिए | इसमें कुत्ता, बिल्ली, घोड़े आदि words का उपयोग  animal अर्थात प्राणी जगत के किसी एक जानवर को represent करने के किए किया जाता है | सेब, आम , संतरा आदि words का उपयोग फलों को व्यक्त करने के लिए किया जाता है | खाना, सोना, उठना, बैठना आदि words का उपयोग किसी क्रिया अर्थात कार्य को represent करने के लिए किया जाता है |

Reserved words in java in Hindi

इसी तरह किसी भी सामान्य speaking language अथवा किसी भी programming language  में कुछ words, reserve रखे जाते हैं, जिनका उपयोग किसी meaning अथवा functionality को represent करने के लिए किया जाता हैं, यह सभी words reservewords के नाम से जाने जाते हैं |

हमारे द्वारा बोले जानेवाली भाषा हिंदी, English, मराठी आदि में लाखों-करोड़ों reserve words होते हैं, परतुं Java में अब तक केवल 53 reserve words ही  हैं |

इन सभी 53 reserve words में से , 50 words keywords तथा 3 words  reserve laterals हैं | अब, आप सोच रहे होंगे कि यह keywords और reserve laterals क्या हैं ?

ऐसे reserve words जो किसी functionality से related होते हैं, तो उन्हें keywords कहते हैं तथा ऐसे reserve words जो किसी value को represent करते हैं उन्हें reserve laterals कहते हैं |

इन 3 reserve laterals  में true, false तथा null का समावेश है|

सभी 50 keywords में से 48 used keywords तथा 2 unused keywords हैं | यह दोनों unused keywords, goto तथा const हैं |

Reserved words in short

आइए, अब बचे हुए 48 keywords के बारे में जानें |

Data type के लिए keywords:

Java में कुल ऐसे 8 keywords हैं जिनका उपयोग datatype को represent  करने के लिए किया जाता है | ये सभी keywords byte, sort, int, long, float, double, boolean तथा char हैं |

Flow control के लिए keywords:

ऐसे कुल 11 keywords हैं जिनका उपयोग Java में  flow control को represent  करने के लिए किया जाता है | ये सभी keywords if, else, switch, case, default, while, do, for, break, continue तथा return हैं |

Modifier के लिए keywords:

default को छोड़कर (जिसे हमने पहले ही flow control में count कर लिया है) Java में कुल ऐसे 11 keywords हैं जिनका उपयोग modifier को represent  करने के लिए किया जाता है | ये सभी keywords public, private, protected, static final, abstract, synchronized, native, strictfop (1.2v), transientतथा volatile हैं |

Exception handlingके लिए keywords:

Java में कुल ऐसे 6 keywords हैं, जिनका उपयोग exception handlingके लिए किया जाता है | ये सभी keywords try, catch, finally, throw, throws तथा assert (1.4v) हैं |

Class से संबंधित keywords:

Java में कुल 6 keywords हैं जो class से संबंधित हैं, वे सभी class, interface, extends, implements, package तथा import हैं |

Object से संबंधित keywords:

4 keywords हैं जो object से संबंधित हैं, वे सभी new, instanceof, super तथा this हैं |

Return type keyword:

void यह Java में return type के लिए use किया जाता है |

यहाँ पर मैं आपको बता दूँ कि Java में return type अत्यावश्यक (mandatory) है, यदि कोई method कुछ भी return नहीं करता, उस स्थिति में उस method को void declare करना पड़ता है |

Unused Keywords:

इसमें goto तथा const का समावेश है |

Old languages में goto के कारण बहुत सारे problem होते थे, इसलिए SUN people जो Java के creator हैं, उन्होंने goto को Java में ban कर दिया है, अर्थात goto के प्रयोग पर रोक लगा दी है |

const के स्थान पर final का उपयोग किया जाता है |

चूँकि, goto तथा const, दोनों हीunused Keywords है, यदि हम इसका प्रयोग करें तो हमें compile time error मिलेगा |

Reserve laterals:

इसमें true, false तथा null का समावेश है |

जहाँ true तथा false का उपयोग boolean data type को value प्रदान करने के लिए किया जाता है, वहीं null यह किसी भी object reference का default value होता है |

enum keyword:

यह जावा के 1.5 version में add किया गया | Java में named constants के समूह को define करने के लिए enum का प्रयोग करते हैं |

उदहारण के लिए,

enum month

{

JAN, FEB….DEC;

}

enum का बारे में आप आने वाले posts में विस्तार से जानेंगे |

इन सभी 53 reserved words को जानने के बाद, हम एक common conclusion पर पहुँचते हैं, जो इस प्रकार हैं

  1. सभी 53 reserve words केवल lower case alphabet का ही प्रयोग करते हैं | यहाँ instanceof और strictfop दोनों ही lower case character में लिखे है, जिनमें किसी भी upper case character  का प्रयोग नहीं किया गया है |
  2. Java में केवल new, keyword ही है | यहाँ कोई delete keyword नहीं है, क्योकि Java में useless objects के destruction कि जिम्मेदारी Garbage Collector  पर होती है |
  3. कुल 3 नये keywords जो बाद में add किए गए जैसे, strictfop 1.2 version में, assert 1.4 version में तथा enum 1.5 version में add किए गए |
  4. strictfop सही है, न कि strictFop
  5. instanceof सही है, न कि instanceOf
  6. synchronized सही है, न कि synchronize
  7. extends सही है, न कि extend
  8. implements सही है, न कि implement
  9. import सही है, न कि imports
  10. const सही है, न कि constant

Conclusion – आज आपने क्या सीखा

इस post में आपने Java reserved words के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की | आशा है कि, आपको मेरा यह Blog Reserve words in java in Hindi जरूर पसंद आया होगा |

अगर आप इस post से related कोई सवाल पूँछना चाहते हैं अथवा कोई सुझाव देना चाहते हैं तो comment करके जरूर बताएं, मैं उसका reply जरूर दूँगा |

इस post को अपना कीमती समय देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद् | फिर मिलेंगें |

4 thoughts on “Reserved words in Java in Hindi”

Leave a Comment